talashthink@gmail.com
एच-3, डॉक्टर्स कॉलोनी, कंकड़बाग, पटना-20
यह अनुवाद Google Translate द्वारा किया गया है। अनुवाद संबंधी किसी भी त्रुटि के लिए कृपया क्षमा करें।

चन्दन है इस देश की माटी,
तपो भूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा-बच्चा राम है।

चन्दन है इस ....................

हर शरीर मंदिर सा पावन
हर मानव उपकारी है। आ S आ S
जहाँ सिंह बन गए खिलौने,
गाय जहाँ माँ प्यारी है।

चन्दन है इस ....................

जहाँ सवेरा शंख बजाता
लोरी गाती शाम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा-बच्चा राम है।

चन्दन है इस ....................

जहाँ कर्म से भाग्य बदलते,
श्रम निष्ठा कल्याणी है,
त्याग और तप की गाथाएँ
गाती कवि की वाणी है।

ज्ञान जहाँ का गंगा जल सा
निर्मल है अविराम है
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा-बच्चा राम है।

चन्दन है इस ....................

इसके सैनिक समर भूमि में
गाया करते गीता हैं।
जहाँ खेत में हल के नीचे,
खेला करती सीता है।
जीवन का आदर्श यहाँ पर
परमेश्वर का धाम है।

चन्दन है इस ....................

तपोभूमि हर ग्राम है।
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा-बच्चा राम है।

चन्दन है इस ....................

Subscribe the Newsletter

Don't worry, we won't spam you with emails.